चयन पद्धति का महत्त्व

चयन पद्धति का महत्त्व

किसी संगठन की सफलता उसके द्वारा चयनित व्यक्तियों के गुणों पर आधारित होती है। अतः कर्मचारी का चयन प्रबंधन का बहुत महत्त्वपूर्ण कार्य है। चयन का महत्त्व निम्न कारकों से आंका जा सकता है।

1. कुशल कर्मचारियों को प्राप्त करना : केवल उपयुक्त उम्मीदवार जो कार्य के लिये ठीक हो का भावी उम्मीदवारों में से रोजगार के लिये चयन किया जाता है। इस तरह चयन वह प्रक्रिया है जिसमें वांछित उम्मीदवारों को नौकरी पर लिया जाता है अन्यों को अवसर से वंचित किया जाता है।

2. प्रशिक्षण की लागत में कमी : उम्मीदवारों का उचित रूप से चयन प्रशिक्षण की लागत कम कर देता है क्योंकि:

1.योग्य कर्मचारियों में बेहतर सीखने की शक्ति होती है, वे बिना ज्यादा समय में कार्य की तकनीकों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

2.संगठन उनके व्यक्तिगत अंतर के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर सकता है जिसके समय एवं प्रशिक्षण की लागत कम हो सके।

3. कर्मचारियों की समस्याओं का हल : कर्मचारियों का उचित चयन उनकी समस्याओं को संगठन में कम कर सकता है। कई समस्याएं जैसे श्रम परिवर्तन, अनुपस्थिति एवं एकरसता या नीरसता का संगठन में अनुभव तीव्रता से नहीं होगा। श्रम संबंध अच्छे होंगे क्योंकि कर्मचारी कार्य से पूरी तरह संतुष्ट होंगे।

अतः उचित कर्मचारियों का चयन, प्रबंधन को लोगों से प्रभावी कार्य कराने में मदद करता है।

चयन हेतु संगठन

हाल ही तक, कई संगठनों में चयन बगैर योजना के रूप में दिया जाता था। विभागों द्वारा स्वयं के कर्मचारियों का परीक्षण कर रख लिया जाता था क्योंकि प्रबंधक आश्वस्त थे कि उनके लिए कोई भी वैसे कर्मचारी पसंद नहीं कर सकता जैसा वे खुद पूरी योग्यता से कर सकते किन्तु आजकल चित्र बदल गया है। चयन का केन्द्रीयकरण हो गया है और यह मानव संसाधन विभाग द्वारा निपटा जाता है। केन्द्रीयकृत चयन के निम्न लाभ हैं:

1.आवेदक एकमात्र केन्द्रीयकृत विभाग को आवेदन भेजना आसान पाते हैं, बजाय आवेदनों को विभिन्न विभागों को भेजने के।

2.रोजगार से संबंधित सभी मुद्दे एक केन्द्रीय स्थान के द्वारा निपटाये जा सकते हैं।

3.विभागीय प्रबंधन अपने विभाग की जिम्मेदारियों पर ध्यान दे सकते हैं। केन्द्रीकृत चयन खासतौर से तीव्र रोजगारी की अवधि में मददगार होता है।

4.चयन को ज्यादा प्रभावी होना बाध्यता है क्योंकि यह अमले की तकनीकों में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है।

5.आवेदक ज्यादा विभिन्नता वाले कार्यों पर विचार के प्रति आश्वस्त होगा ।

6.प्रयासों का दोहरीकरण केन्द्रीकृत चयन के कारण कम होगा, जिसका परिणाम निम्नतर ठेके की लागत होगा।

7. सरकारी नियमों की चयन प्रक्रिया में बढ़ने में यह आवश्यक कि जो व्यक्ति इन नियमों को जानते हैं, भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख अंशों से निपट सकते हैं।

आदर्श रूप से भर्ती प्रक्रिया में आपसी निर्णय करना सम्मिलित रहता है। संगठन यह तय करता है कि रोजगार आमंत्रण किया जाये अथवा नहीं एवं आमंत्रण कितना आकर्षक हो। उम्मीदवार तय करता है कि प्रस्ताव तथा संगठन उसकी आवश्यकताओं एवं लक्ष्यों पर खरे उतरते हैं कि नहीं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *